Breaking News
recent

कई तरह का होता है पीठ दर्द जानें क्या हैं इनके कारण


कमर दर्द की शिकायत आजकल आम हो गई है, बदलती जीवनशैली इसका बड़ा कारण है, कमर दर्द कई तरह का होता है और कई अलग-अलग कारणों से हो सकता है। हालांकि थोड़ी सावधानी रख कर कमर दर्द से बचना संभव हैं।
  • 1

    कई तरह का कमर दर्द

    कमर दर्द की शिकायत आजकल आम हो गई है। बदलती जीवनशैली इसका एक बड़ा कारण है। कमर दर्द कई तरह का होता है और कई अलग-अलग कारणों से हो सकता है। हालांकि यदि हम थोड़ी सावधानी रखें तो कमर दर्द से बच सकते हैं। इसके लिए यह जानना जरूरी है कि कमर दर्द के प्रकार व इसकी वजहें क्या हैं। चलिये जानें कमर दर्द के प्रकार व इसके होने के कारण। 
    Images source : © Getty Images
  • 2

    कमर दर्द के प्रकार

    कमर दर्द के कई प्रकार होते हैं, जैसे एंकीलोज़िंग स्पोण्डीलाइटिस, काक्सीडायनिया, फाइब्रोसाइटिस, आस्टियो-आर्थराइटिस, पायलोनेफ्राइटिस, स्कोलियोसिस तथा स्लिप्ड डिस्क या डिस्क प्रोलैप्स आदि। ये सभी अलग-अलग कारणों से होते हैं और इसके लक्षण भी अलग-अलग हो सकते हैं। 
    Images source : © Getty Images
  • 3

    क्यों होता है पीठ दर्द

    दरअसल हमारी रीढ़ की हड्डी में 32 वर्टिब्रे होती हैं, जिनमें से 22 मूवमेंट करती हैं। जब इनकी गति अपर्याप्त होती है या ठीक से नहीं होती है तो कई सारी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। रीढ़ की हड्डी के अलावा हमारी कमर की बनावट में कार्टिलेज (डिस्क), जोड़, मांसपेशियां, लिगामेंट आदि भी शामिल होते हैं। इसमें किसी के भी विकारग्रस्त होने के कारण भी कमर दर्द हो सकता है। इसके कारण खड़े होने, झुकने व मुड़ने आदि में बहुत तकलीफ होती है। 
    Images source : © Getty Images
  • 4

    बैठने, चलने व सोने की गलत स्थिति

    आपके बैठने, चलने हैं, खड़े होने और सोने, इन सभी गतिविधियों के दौरान पोश्चर गलत हो तो यह आपके लिए कमर दर्द का कारण बन सकता है। गलत पोश्चर के दौरान शरीर का रक्त संचार प्रभावित होता है जिससे कमर और कमर के निचले हिस्से में दर्द होता है।
    Images source : © Getty Images
  • 5

    देर तक बैठे रहने से

    जो लोग ऑफिस में लगातार बैठे रहते हैं उनकी कमर के लिए ये खतरे की बात है, क्योंकि बैठे रहने पर हमारी स्पाइन पर खड़े होने के मुकाबले 50 फीसदी ज्यादा दबाव पड़ता है। इसलिये कंप्यूटर पर काम करते समय सिर और कंधों को सीधा रखें लेकिन कमर को 130 डिग्री पर, ताकि उस पर फालतू दवाब न पड़े। बीच-बीच में थोड़ा चल भी लें। 
    Images source : © Getty Images
  • 6

    बहुत अधिक तनाव

    आपको जानकर शायद थोड़ी हैरानी हो, लेकिन अगर आप छोटी-छोटी बातों पर बहुत अधिक तनाव लेते हैं तो भी यह आपके लिए कमर दर्द की वजह बन सकता है। जब हम नकारात्मक सोचते हैं तो शरीर में बैड हार्मोन्स तेजी से बनते हैं और हड्डियों व जोड़ों पर हमला करते हैं। क्योंकि रीढ़ की हड्डी का जोड़ सबसे नाजुक होता है इसलिए इसमें दर्द होने की आशंका अधिक रहती है।
    Images source : © Getty Images
  • 7

    स्लिप डिस्क या शरीर का बैंलेंस बिगड़ने से

    स्लिप डिस्क, डिस्लोकेशन जैसी स्थितियों में भी कमर दर्द होता है। इसके अलावा कई बार जब हम देर तक एक ही पैर पर जोर देकर खड़े रहते हैं या एक ही करवट में सोते रहते हैं, इससे भी कमर में दर्द हो सकता है।
    Images source : © Getty Images
  • 8

    जंक फूड ज्यादा खाना

    अगर आप बहुत सा हाई कैलरी और लो न्यूट्रिशन जंक फूड खाते हैं तो आपका वजन बढ़ जाता है, जिसका सीधा असर कमर पर पड़ता है। वजन ज्यादा होने पर ऑस्टियोपोरोसिस होने की आशंका भी बढ़ जाती है। 
    Images source : © Getty Images
Shubham Ahir

Shubham Ahir

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.